President Droupadi Murmu Rafale flight : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयर फ़ोर्स स्टेशन पहुंचकर राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी । इसी के साथ राष्ट्रपति मुर्मू ने दुनिया के सामने साहसिक नेतृत्व को प्रदर्शित किया। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह खुद राफेल विमान उड़ा रहे हैं। इससे पहले मुर्मू को अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पढ़ें :- Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच करेगी सीबीआई, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश
बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था। इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर विमान में उड़ान भरी थी।और वह ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति बन गई थीं।
फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित राफेल लड़ाकू विमान को सितंबर 2020 में अंबाला वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। पहले पांच राफेल विमानों को 17वीं स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ में शामिल किया गया था। ये विमान 27 जुलाई, 2020 को फ्रांस से यहां पहुंचे थे।