Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Presidential election: द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की नई महामहिम, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

Presidential election: द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की नई महामहिम, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Presidential election: देश की अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। आज सुबह से शुरू हुई मतगणना के नतीजे आ गए हैं, जिसमें उनको बड़ी जीत हासिल हुई है। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मुकाबले उन्हें दो तिहाई के करीब वोट मिले हैं। इस मौके पर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है। बता दें कि, पहले राउंड की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले थे। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 मत हासिल हुए थे।

पढ़ें :- Aap Protest : आज AAP नेताओं के साथ BJP दफ्तर जाएंगे केजरीवाल , भाजपा मुख्यालय के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

कुल 748 मत पहले राउंड में वैध पाए गए थे, जिनका मूल्य 5 लाख 23 हजार 600 है। इनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को हासिल हुए थे, जिनका मूल्य 3,78,000 है। वहीं यशवंत सिन्हा पहले ही राउंड में बड़े अंतर से पिछड़ गए थे। उन्हें कुल 208 वोट ही मिले थे, जिनका मूल्य 1,45,600 ही आंका गया। वहीं, दूसरे राउंड की मतगणना तक कुल 1886 वैध मतों की गिनती की गई, जिनमें से 1349 वोट द्रौपदी मुर्मू को हासिल हुए। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को मिलने वाले वोटों की संख्या 537 रही। दूसरे चरण की मतगणना तक द्रौपदी मुर्मू के वोटों का मूल्य 4,83,299 था, जबकि यशवंत सिन्हा को मिले वोटों का मूल्य 1,89,876 ही रह गया। इस तरह पहले चरण से ही द्रौपदी मुर्म ने बड़ी बढ़त को कायम रखा।

पीएम मोदी ने दी बधाई
द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एक उत्कृष्ट विधायक और मंत्री रही हैं। झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल शानदार रहा। मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी। मैं उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पार्टी लाइन से इतर द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।

 

 

पढ़ें :- Shiromani Akali Dal manifesto : PAK से करतारपुर साहिब को पंजाब लाने की मांग, जानें शिरोमणि अकाली दल  घोषणापत्र के वादे
Advertisement