Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ड्राइवरों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी किल्लत, देशभर में चक्काजाम का दिखने लगा असर

ड्राइवरों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी किल्लत, देशभर में चक्काजाम का दिखने लगा असर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून पर देशभर में बवाल खड़ा हो गया है। कानून में किए गए संशोधन का देशभर में चक्काजाम कर विरोध हो रहा है। महराष्ट्र, मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक इसका असर देखने को मिला रहा है। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से अब पेट्रोल-डीजल का संकट मंडराने लगा है। कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो रही है तो कई जगहों पर लंबी लाइन देखी जा सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, एमपी और राजस्थान एवं गुजरात समेत देश के सभी राज्यों में ये देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- Train New Schedule : यात्रीगण कृपया भी ध्यान दें! दिल्ली से दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का बदला टाइम

सब्जी के दाम पर भी दिखा असर
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर अब हर जगह देखने को मिलने लगा है। सब्जी के दामों पर भी आज इसका असर देखने को मिला। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के कारण सब्जी के दामों में आज बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

ड्राइवरों को सत्ताने लगा डर
ट्रक ड्राइवर, कैब चालत एवं अन्य कॉमर्शियल गाड़ियां चलाने वालों का कहना है कि ऐसी स्थिति में कोई हादसा हुआ तो हमारा शोषण होगा। कई ड्राइवरों ने कहा कि हम कुछ भी कर लेंगे, लेकिन यह पेशा छोड़ ही देंगे।

पर्यटकों को हो रही परेशानी
वहीं हिमाचल में टूरिज्म सेक्टर भी तेल की कमी से प्रभावित हो रहा है। यहां पर्यटकों को डीजल-पेट्रोल की किल्लत के कारण भटकना पड़ रहा है। ड्राइवरों का आंदोलन पटना से लेकर पुणे तक चल रहा है। इन चालकों का कहना है कि यदि किसी हादसे पर हम लोगों को 10 साल की सजा मिलेगी तो फिर परिवार कौन चलाएगा।

 

पढ़ें :- Cyclone Arnab : सावधान! आ रहा तबाही का तूफान ‘अर्नब’, यूपी में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
Advertisement