Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है-गैरजरूरी मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना: प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है-गैरजरूरी मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना: प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘शक्ति’ पर दिए गए बयान के बाद घमासान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार किया और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद राहुल गांधी का भी जवाब आया। वहीं, अब ​कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी बड़ा बयान आया है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है-गैरजरूरी मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, प्रधानमंत्री जी सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने के मास्टर हैं। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। नौजवान निराश हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महंगाई से लोग अपना घर नहीं चला पा रहे हैं। नोटबंदी-जीएसटी ने लाखों उद्योग चौपट कर दिए। लेकिन प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता है- गैरजरूरी मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना।

राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी बोले
राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि नारी शक्ति मुझे आशीर्वाद देने और समर्थन देने के लिए यहां आई है। कल, INDI Alliance ने मुंबई में एक रैली की मेजबानी की। उन्होंने घोषणा की कि उनकी लड़ाई ‘शक्ति’ के विरुद्ध है, और मेरे लिए, हर बेटी, मां और बहन ‘शक्ति’ का स्वरूप है। जो लोग ‘शक्ति’ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, मैं आपकी चुनौती स्वीकार करता हूं। ‘मैं ‘शक्ति’ के लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार हूं।’

पीएम ने कहा, एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

 

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Advertisement