मुंबई। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम (Britain’s Prince William) और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन (Princess of Wales, Kate Middleton) इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार, 17 नवंबर को मुंबई दौरे के दूसरे दिन शाही जोड़े का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों ने अर्थशॉट प्राइज 2026 (Earthshot Prize 2026) के 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात की। इस दौरान प्रिंस विलियम खुद इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते नजर आए, जबकि केट मिडलटन पीछे बैठकर सवारी का आनंद लेती दिखीं।
पढ़ें :- Video Viral : ब्रिटेन के शाही जोड़े ने गली क्रिकेट, कुल्हड़ चाय व भारतीय संस्कृति के रंगों का लिया आनंद, प्रिंस विलियम को लड़की ने किया क्लीन बोल्ड
Now that’s a royal ride!
The Prince of Wales cruises up in an electric rickshaw – with his wife in the back as passenger – to launch a day of @EarthshotPrize events in Mumbai!
Amazing suit from the princess! https://t.co/FwqeLedRMD— Rebecca English (@RE_DailyMail) November 17, 2026
यह खास ऑटो राइड बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli Sea Link) के खूबसूरत नजारे के बीच हुई। जिस इलेक्ट्रिक ऑटो में दोनों ने सफर किया, उसे महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी (Mahindra Last Mile Mobility) ने तैयार किया है। कंपनी भारत की उन दो फाइनलिस्ट में शामिल है, जिन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में उनके काम के लिए अर्थशॉट पुरस्कार (Earthshot Prize) के लिए चुना गया है।