नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम हमेशा प्राची सिंह के साथ जोड़ा जाता है। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। उनके बीच रिलेशनशिप की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनती रहती है। पृथ्वी और प्राची की सोशल मीडिया एक्टिविटीज से इनकी नजदीकियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
पढ़ें :- LSG vs GT: शुबमन गिल की गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, आईपीएल 2025 के बीच में स्टार प्लेयर ने छोड़ा टीम का साथ
दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। 22 साल के पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के हर पोस्ट को लाइक और कमेंट करते रहे हैं। 2020 में भी दोनों के बीच अफेयर की खबरें चली थी। प्राची इंस्टाग्राम (Prachi Singh Instagram) पर 200 लोगों को फॉलो करती हैं और अब तक पृथ्वी शॉ भी उनमें एक थे। लेकिन शायद अब ऐसा नहीं है क्योंकि प्राची ने पृथ्वी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
सिर्फ प्राची ने ही नहीं बल्कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी ने भी प्राची को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है और इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोवर हैं और वह खुद भी 245 लोगों को फॉलो करते हैं।