Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. व्हाइट एंड ब्लू कॉर्सेट और ग्रे जैकेट के साथ कैप में एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट Priyanka Chopra

व्हाइट एंड ब्लू कॉर्सेट और ग्रे जैकेट के साथ कैप में एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट Priyanka Chopra

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एक्ट्रेस Priyanka Chopra हाल में भारत आई थीं। एक्ट्रेस ने एक-दो इवेंट्स अटेंड किए और अब अमेरिका रवाना हो गई हैं। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पोज दिए। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) 16 अक्टूबर को भारत आई थीं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वहीं अब एक्ट्रेस दो दिन भारत में गुजारने के बाद अब अमेरिका वापस लौट गई हैं।

पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?

अमेरिका के लिए रवाना होते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वे कैजुअल लुक में नजर आईं। व्हाइट एंड ब्लू कॉर्सेट पहने, ग्रे जैकेट डाले और कैप लगाए प्रियंका काफी कूल दिख रही थीं। अपने लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंपलीट किया।

इस दौरान उन्हें ब्लैक सनग्लासेस लगाए भी देखा गया। वे हाथ में ब्लैक कलर का ब्रांडेड बैग कैरी किया था। एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी को खूब पोज दीं। दो दिन भारत में रहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) मुंबई में कई इवेंट्स में शामिल हुईं। एक इवेंट में उन्हें सिल्वर शिमरी मिनी स्कर्ट में देखा गया। इसके साथ लॉन्ग ट्रेल उनके लुक को स्टाइलिश बना रही थी। प्रियंका ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग

इसपर उनके पति निक जोनस से लेकर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म ‘पाणी’ की स्क्रीनिंग में भी शामिल हुईं। इस दौरान वे शिमरी गाउन में जलवा बिखेरती दिखीं।

Advertisement