Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रियंका गांंधी ने सरकार को घेरा, पूछा- क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इसका हिसाब देंगे?

इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रियंका गांंधी ने सरकार को घेरा, पूछा- क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इसका हिसाब देंगे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले देश में इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटी है। अब प्रियंका गांंधी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

प्रियंका गांधी ने x पर लिखा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 38 कॉरपोरेट समूहों ने भाजपा को 2,004 करोड़ चंदा दिया, बदले में इन्हें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स/प्रोजेक्ट मिले।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि,  41 कॉरपोरेट समूहों पर ED, CBI और IT ने छापा मारा। इससे बचने के लिए इन समूहों ने भाजपा को 2,592 करोड़ रुपये चंदा दिया। उन्होंने आगे लिखा कि, 16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया।

प्रियंका गांंधी ने आगे लिखा कि, देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री जी देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे?

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
Advertisement