Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. प्रियंका गांधी ने CEC को खुलेआम दी धमकी, बोली “ज्ञानेश कुमार, अच्छे से रिटायरमेंट नहीं ले पाओगे”

प्रियंका गांधी ने CEC को खुलेआम दी धमकी, बोली “ज्ञानेश कुमार, अच्छे से रिटायरमेंट नहीं ले पाओगे”

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा चरम पर है। लेकिन इस बीच रीगा में रैली करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर काफी  विवादित  बयान दी हैं। उन्होंने साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार, अगर आप सोचते हैं कि अच्छे से रिटायरमेंट ले पाओगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। मैं जनता से कहती हूं कि आप ज्ञानेश कुमार का नाम कभी मत भूलना। प्रियंका ने ज्ञानेश कुमार के साथ एस. एस. संधू और विवेक जोशी का भी नाम लिया।

पढ़ें :- PM मोदी ने वीडी सतीशन को केरल CM पद की शपथ लेने पर दी बधाई, बोले- केरल सरकार को केंद्र के हर संभव सहयोग का आश्वासन

प्रियंका गांधी ने किन 3 लोगों को धमकाया?

प्रियंका गाँधी ने मच से भाषण देते हुए कहा हरियाणा में कैसे वोट की चोरी हुई आप लोगों ने देखा। मैं आपसे कहती हूं कि आप तीन नाम याद कर लीजिए। ये नाम हैं ज्ञानेश कुमार, एस. एस. संधू और विवेक जोशी। हैरानी वाली बात है कि प्रियंका गांधी ने जब ये नाम एक-एक करके मंच से पढ़े तो रैली में मौजूद उनके समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए।

प्रियंका ने CEC के रिटायरमेंट पर क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को दोहराते हुए कहा कि जनता हमारी मां है।  मां बहुत उदार होती है। लेकिन अगर इसके साथ धोखा होगा तो ठीक नहीं होगा। जनता माफ नहीं करेगी। प्रियंका गांधी ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि गड़बड़ी करने वाले ज्ञानेश कुमार, एस. एस. संधू और विवेक जोशी का नाम जनता कभी भूलने वाली नहीं है। ये लोग रिटायरमेंट लेकर शांति रह पाएंगे, अगर वे ऐसा सोचते हैं तो ये विचार करना छोड़ दें।

पढ़ें :- Keralam Swearing-in Live : केरलम के नए सीएम वीडी सतीशन समेत 21 मंत्री ने ली मंत्री पद की शपथ, 60 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Advertisement