नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया कि सदन के अंदर उनकी बातें असंसदीय थीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Union Minister Pralhad Joshi) पर की गई अपनी हालिया टिप्पणियों का बचाव किया। पत्रकारों से बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि उनके बयान दस्तावेजी तथ्यों पर आधारित थे और महिलाओं के प्रति एक खास तरह की सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने दोहराया कि वह संसदीय कार्रवाई या प्रतिबंधों की धमकियों से डरने वाली नहीं हैं।
पढ़ें :- सरकार के पास दिया जलाने का पैसा है, पर हमारे हॉस्टल के लिए नहीं, राहुल गांधी बोले- मोदी जी उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?
कांग्रेस नेता ने पुरानी घटनाओं का भी जिक्र किया, जिसमें प्रह्लाद जोशी द्वारा 2009 के मैंगलोर पब हमले से जुड़े एक व्यक्ति को बीजेपी में शामिल करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इसमें असंसदीय क्या था? यह तो बस सच था। अगर वे सच बोलने के लिए मुझे सजा देना चाहते हैं, तो ठीक है, मैं सच ही बोलूंगी। आपने वीडियो देखे होंगे, और यह सिर्फ एक मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर मैंगलोर पब हमले में शामिल व्यक्ति को बीजेपी में किसने शामिल किया? वह प्रह्लाद जोशी हैं। उसे पांच घंटे बाद या जब भी हो, निकाल दिया गया था, लेकिन उसके शामिल होने की तस्वीर मौजूद है। यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।
मैंने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के लिए सदन में जो कहा, उसमें कुछ भी unparliamentary नहीं था- वो सच्चाई है, जिसका वीडियो भी है।
अगर सच बोलने की सजा मिल रही है तो मिले, लेकिन मैं सच बोलूंगी।
इसी के साथ मैंगलोर के एक पब में लड़कियों की पिटाई करने वाले शख्स को प्रह्लाद जोशी… pic.twitter.com/RWKUZDIRqD
पढ़ें :- Delhi Minor Rape-Murder Case : प्रियंका गांधी बोलीं- देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं
— Congress (@INCIndia) July 29, 2026
बता दें कि इससे पहले, कांग्रेस की लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने परीक्षा में गड़बड़ी और जवाबदेही के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए, बिलकिस बानो मामले के दोषियों के संबंध में नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ टिप्पणी की थी। नए मंत्री के खिलाफ उनकी टिप्पणियों से लोकसभा में तीखी बहस हुई, क्योंकि केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी और किरेन रिजिजू ने उन पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगाने और गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। इस बीच, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की और आरोप लगाया कि गृह मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही संसदीय जवाबदेही से बच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग है कि गृह मंत्री जवाब दें, लेकिन वे तो मौजूद ही नहीं हैं,वे जवाब कैसे देंगे? मुझे लगता है कि गृह मंत्री और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर जवाबदेही नहीं लेना चाहते कि पैलेट गन से गोली चलाने का आदेश किसने दिया था?