नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। इलेक्टोरल बांड को लेकर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, कोई न कोई ऐसी बात है जिसे लेकर शायद वह स्वयं घबराए हुए हैं।
पढ़ें :- मेरठ में Audio Leak से मचा बवाल! 25 BLOs को हटाने का आरोप, वोटर लिस्ट पर उठे सवाल?
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, इलेक्टोरल बांड (जनता इसे “वसूली रैकेट” कह रही है) पर सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय से घोटालों की परतें खुलती देख जिस ढंग से पत्र लिखवाकर न्यायिक ढांचे को दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है और फिर स्वयं प्रधानमंत्री का अखाड़े में उतरकर न्यायपालिका पर नकारात्मक टिप्पणी करना बताता है कि दाल में कुछ ज्यादा ही काला है। और कोई न कोई ऐसी बात है जिसे लेकर शायद वह स्वयं घबराए हुए हैं।
इलेक्टोरल बांड (जनता इसे “वसूली रैकेट” कह रही है) पर सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय से घोटालों की परतें खुलती देख जिस ढंग से पत्र लिखवाकर न्यायिक ढाँचे को दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है और फिर स्वयं प्रधानमंत्री का अखाड़े में उतरकर न्यायपालिका पर नकारात्मक टिप्पणी करना बताता है…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 30, 2024
पढ़ें :- दिवाली पर योगी सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, राजनीतिक दखलंदाजी से त्रस्त सुप्रीम कोर्ट के जजों का प्रेस कांफ्रेंस करना, जज को राज्यसभा भेजना, जज को प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारना, जजों की नियुक्ति पर भी नियंत्रण का प्रयास करना और अपने विरुद्ध निर्णय आने पर न्यायपालिका के ऊपर टिप्पणी करना…. क्या मोदी जी की सरकार को एक स्वतंत्र और सशक्त न्यायपालिका मंजूर नहीं है?