नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन इसकी हिफाजत 140 करोड़ भारतवासी करते हैं। वे ही इस लोकतंत्र को बचाएंगे।
पढ़ें :- Tamil Nadu CM C. Joseph Vijay : तमिलनाडु CM विजय ने महिलाओं को दिया सौगात, मुफ़्त LPG सिलेंडर और ज़्यादा बस यात्राओं का मिलेगा लाभ
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार ने पहले विपक्षी पार्टियों और नेताओं के पीछे ED, IT और CBI लगाई। सरकारें गिराकर जनादेश को धनादेश से कुचलने की कोशिशें कीं। पार्टियों को तोड़ा, नेताओं को खरीदा, विपक्ष को खत्म करने का हर प्रयास कर लिया।
इसके साथ ही लिखा कि, अब इस हद तक आ गए हैं कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक खाते से पैसे निकलवाकर उसे कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनाव में सामने कोई न रहे। प्रधानमंत्री जी इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन इसकी हिफाजत 140 करोड़ भारतवासी करते हैं। वे ही इस लोकतंत्र को बचाएंगे। जय हिंद!