Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव…! सिर्फ करेंगी चुनाव प्रचार; अमेठी-रायबरेली सीट पर सस्पेंस बरकरार

प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव…! सिर्फ करेंगी चुनाव प्रचार; अमेठी-रायबरेली सीट पर सस्पेंस बरकरार

By Abhimanyu 
Updated Date

Congress candidate from Amethi and Rae Bareli : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के दो चरणों का मतदान हो चुका है, लेकिन देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह केवल चुनाव प्रचार करेंगी। इसके अलावा एक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि राहुल और प्रियंका दोनों ही गांधी परिवार की प्रभाव वाली सीट अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अमेठी और प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा थी।

बता दें कि साल 2019 में यूपी की अमेठी से राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा था, जिन्हें भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने हराया था। हालांकि, राहुल को केरल की वायनाड सीट से जीत मिली थी और इस बार राहुल वायनाड से फिर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी। लेकिन सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली सीट पर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, अमेठी से कांग्रेस किसे उतारेगी यह बात भी स्पष्ट नहीं हैं।

Advertisement