Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने किया कन्फर्म, वांटेड 2 में नजर आएंगे सलमान

प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने किया कन्फर्म, वांटेड 2 में नजर आएंगे सलमान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। सलमान की फिल्म वांटेड 2 का इंतजार कर रहे है फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है।फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट किया है। बोनी कपूर ने कन्फर्म किया है कि फिल्म वांटेड 2 बहुत जल्द बनने वाली है। वो भी सलमान खान के साथ।

पढ़ें :- Anant Ambani's second pre-wedding function: इटली से शुरू होकर सदर्न फ्रांस में खत्म होगा अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन

बोनी कपूर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि यादगार फिल्मों के सीक्वल और रीमेक बनाने को लेकर बोनी कपूर ने कहा कि इंडस्ट्री से कुछ लोगोने उनसे हम पांच का रीमेक बनाने के लिए बात की है।

उन्होंने आगे कहा कि मिस्टर इंडिया नहीं बन सकती क्योंकि इसे वो एक एलिमेंट चाहिए। वहीं वांटेड पर उन्होंने कहा कि वांटेड का सीक्वल मैं बनाउंगा।

बोनी कपूर ने वांटेड के सीक्वल पर बात करते हुए कहा कि मैंने सलमान खान से इसके लिए बात की। मैंने कहा ओके ये फिल्म अब आप नहीं बनाओगे। मैं बनाऊंगा और मै चाहता हूं कि आप इसे करो। मेरी इस बात पर सलमान ने कहा ठीक है बोनी सर मैं ये करुंगा। बोनी ने कहा कि अब वो इस बात कर आगे सोच रहे है।

पढ़ें :- लंदन से मुंबई लौट सलमान खान, कड़ी सिक्योरिटी के बीच स्पॉट हुए भाई जान
Advertisement