Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Pulsar N160 : पल्सर N160  अब ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम हुई, जानें कीमत और इंजन 

Pulsar N160 : पल्सर N160  अब ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम हुई, जानें कीमत और इंजन 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pulsar N160 : आटो सेक्टर ​की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर बाइक पल्सर N160की लाइनअप को और मजबूत करते हुए एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। वहीं कीमत की बात करें तो पल्सर N160 ​के नए मॉडल की कीमत 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

पढ़ें :- Toyota Hilux : आ रही टोयोटा हिलक्स, 360-डिग्री कैमरा के साथ पहले से ज्यादा हाईटेक होगा केबिन

प्रीमियम फीचर्स
कंपनी ने इस बाइक में कुछ प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा स्पोर्टी, स्टाइलिश और बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस देने वाली बाइक बन गई है।

गोल्ड-फिनिश्ड USD
इस नए Pulsar N160 वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका गोल्ड-फिनिश्ड USD (Upside Down) फ्रंट फोर्क्स है। आमतौर पर USD फोर्क्स प्रीमियम और स्पोर्ट्स बाइक्स में देखने को मिलते हैं। इससे बाइक का फ्रंट हिस्सा ज्यादा मजबूत और आकर्षक दिखता है। साथ ही यह बाइक की हैंडलिंग और Balance को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

इंजन और  टार्क
हालांकि फीचर्स में बदलाव हुआ है, लेकिन बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Pulsar N160 में वही 164.82cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 16bhp की पावर और 14.65Nm टॉर्क पैदा करता है।

5-स्पीड गियरबॉक्स
इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन शहर की सवारी और हाईवे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 180 :  मॉडर्न लुक में लॉन्च हो गई 2026 बजाज पल्सर 180 , जानें इंजन की पावर और परफॉर्मेंस
Advertisement