1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Toyota Hilux : आ रही टोयोटा हिलक्स, 360-डिग्री कैमरा के साथ पहले से ज्यादा हाईटेक होगा केबिन

Toyota Hilux : आ रही टोयोटा हिलक्स, 360-डिग्री कैमरा के साथ पहले से ज्यादा हाईटेक होगा केबिन

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी बेहद लोकप्रिय और दमदार पिकअप ट्रक हिलक्स का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Toyota Hilux  :  जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी बेहद लोकप्रिय और दमदार पिकअप ट्रक हिलक्स का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है। नौवीं जेनरेशन के मॉडल में डिजाइन से लेकर केबिन तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पढ़ें :- जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये तीन धांसू कार, लॉन्च डेट कंफर्म, एक तो फुल टैंक पर चलेगी 1,300 किमी

आधुनिक और मस्कुलर
नई 9th-जेन टोयोटा हिलक्स (Ninth-gen Toyota Hilux) 28 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस नए अपडेट के साथ पिकअप ट्रक के एक्सटीरियर और इंटीरियर (Exterior and Interior) में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक और मस्कुलर बनाएंगे।

डिजाइन?
नई हिलक्स के बाहरी डिजाइन में कई अहम बदलाव किए गए हैं. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके फ्रंट में अब पुराना हेक्सागोनल ग्रिल (Hexagonal grille) नहीं दिखेगा, बल्कि उसकी जगह बॉडी-कलर हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल (Body-colored honeycomb pattern grille)दी जाएगी। इसके साथ ही इसमें स्लिम एलईडी हेडलाइट्स (Slim LED headlights), रफ-एंड-टफ दिखने वाला बंपर और एक मजबूत स्किड प्लेट मिलेगी।

एलईडी टेल-लैंप्स
साइड प्रोफाइल काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें नए अलॉय व्हील्स और चौकोर व्हील आर्चेस (Square wheel arches) दिए गए हैं। पीछे की तरफ नया बंपर, संशोधित एलईडी टेल-लैंप्स और टोयोटा लोगो की जगह ‘TOYOTA’ लिखा हुआ मिलेगा. हालांकि, यह पहले की तरह ही मजबूत IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी.

लोडेड इंटीरियर
केबिन के अंदर कदम रखते ही आपको बिल्कुल नया और आधुनिक माहौल मिलेगा। ऑटोकार इंडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, डैशबोर्ड को रीडिजाइन किया गया है, जिसमें नया स्टीयरिंग व्हील (Steering wheel) और अपडेटेड सेंटर कंसोल शामिल है। सबसे बड़ा आकर्षण इसमें मिलने वाली दो 12.3-इंच की स्क्रीन्स (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Infotainment and instrument cluster) के लिए) हैं।

पढ़ें :- Pulsar N160 : पल्सर N160  अब ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम हुई, जानें कीमत और इंजन 

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
अच्छी बात यह है कि टोयोटा ने जरूरी फीचर्स के लिए फिजिकल बटन्स को बरकरार रखा है। सेफ्टी और कम्फर्ट (Safety and Comfort) के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इंजन
परफॉर्मेंस की बात करें तो नई हिलक्स में मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी रहेगा, जो 204hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

6-स्पीड मैनुअल
इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) का विकल्प मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्च्यूनर की तरह इस इंजन को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से भी जोड़ा जा सकता है।

बैटरी
हालांकि, इसके 59.2kWh बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वर्जन (Hilux EV) के भारत आने पर अभी सस्पेंस है।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 180 :  मॉडर्न लुक में लॉन्च हो गई 2026 बजाज पल्सर 180 , जानें इंजन की पावर और परफॉर्मेंस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...