viral-video: पुणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोटे की एक रील को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर पार्टी कार्यालय ले जाने का दावा किया। वहां उनके चेहरे पर काला रंग लगाया गया और राज ठाकरे की तस्वीर के सामने माफी मांगने को कहा गया। घटना से जुड़े वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग
सिर पर चप्पल रखकर कराई उठक-बैठक
सामने आए वीडियो में महेश मोटे के चेहरे पर काली स्याही नजर आ रही है। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक करने को भी मजबूर किया। इसके बाद राज ठाकरे की तस्वीर के सामने दंडवत कराया गया और उनसे अपने बयान को लेकर माफी रिकॉर्ड कराई गई।
मामले की शुरुआत उस रील से बताई जा रही है, जिसमें मोटे ने राज ठाकरे को लेकर टिप्पणी की थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो करीब एक महीने पहले सामने आया था और उसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मूंछों को लेकर हो रही टिप्पणियों के संदर्भ में राज ठाकरे का उदाहरण दिया था।
MNS नेता बोले- ‘हमारा अपना तरीका’
पढ़ें :- सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को मोर्चा खोलेंगे उद्धव और राज ठाकरे, बड़ी संख्या में छात्रों से जुड़ने की अपील की
घटना के बाद सामने आए वीडियो में महेश मोटे हाथ जोड़कर राज ठाकरे और MNS पदाधिकारियों से बिना शर्त माफी मांगते दिख रहे हैं। वह रोते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहते हैं और आगे परेशान नहीं किए जाने की अपील करते हैं।
MNS के स्थानीय नेता शुभम जगदाले ने कार्रवाई को पार्टी का अपना तरीका बताया और कहा कि राज ठाकरे के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने वालों को इसी तरह जवाब दिया जाएगा। हालांकि उपलब्ध रिपोर्टों में इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
#पुणे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोटे के साथ कथित मारपीट और सार्वजनिक रूप से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि राज ठाकरे पर बनाई गई एक रील के बाद मोटे को मनसे (MNS) कार्यकर्ताओं से धमकियां मिली थीं।
मोटे का दावा है कि स्थानीय मनसे नेता शुभम जगदाले ने उन्हें कथित तौर… pic.twitter.com/mPNtEiJ39a— Waseem Zaidi (@NewsZD) September 21, 2026