Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Puneet Rajkumar Death: अप्पू की अंतिम विदाई, बेंगलुरु में राजकीय सम्मान हुआ अंतिम संस्कार… देखें तस्वीरें

Puneet Rajkumar Death: अप्पू की अंतिम विदाई, बेंगलुरु में राजकीय सम्मान हुआ अंतिम संस्कार… देखें तस्वीरें

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 Puneet Rajkumar Death: सुपर स्टार पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar) उर्फ अप्पू का बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया था। पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar)  के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा चुके हैं। यहां तक कर्नाटक में धारा 144 लागू कर दी है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत के साथ कांतीरवा स्टेडियम पहुंचकर शोक जताया है। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री भी रोक दी गई है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

आपको बता दें, पार्थिव शरीर (Puneet Rajkumar) को बेंगलुरु में राजकीय सम्मान (state honor) के साथ किया दफनाया गया। उन्हें आखिरी सलाम देने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Chief Minister Basavaraj Bommai) और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री (south film industry) के कई सुपर-स्टार पहुंचे।

उनका अंतिम संस्कार (funeral) शनिवार को किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता को अमेरिका से भारत पहुंचने में समय लगा इसलिए अंतिम संस्कार (Funeral) को रविवार के लिए स्थगित किया गया। वंदिता को दिल्ली से बेंगलुरु तक लाने के लिए स्टेट अथॉरिटी (state authority) ने एक स्पेशल विमान की व्यवस्था की थी।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो
पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar) को अंतिम विदाई (last farewell) देने पहुंचे कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई। राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया।
अपने 46 साल के छोटे से जीवनकाल में पुनीत परोपकार के भी पावर स्टार थे। वे धर्मों के खिलाफ कुछ नहीं सुन पाते थे। कोरोना महामारी के दौरान भी पुनीत ने CM रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए डोनेट किए थे। पुनीत ने 45 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम, 19 गोशाला और1800 अनाथ लड़कियों की हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी उठाई थी।
Advertisement