Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब के सीएम अपोलो अस्पताल में भर्ती, इस वीडियो ने खोली भगवंत मान के लापरवाही की पोल

पंजाब के सीएम अपोलो अस्पताल में भर्ती, इस वीडियो ने खोली भगवंत मान के लापरवाही की पोल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab CM) भगवंत मान (Bhagwant Mann) पेट दर्द की शिकायत की है। इसके चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती कराया गया हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह प्रदूषित पानी पीते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है : पीएम मोदी

ऐसे में इस बात की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं कि क्या इस जल को पीने से उनके पेट में दर्द शुरू हो गया। बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की पंजाब यूनिट की ओर से शेयर किए गए वीडियो में भगवंत मान (Bhagwant Mann) एक नदी से गिलास में पानी भरकर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंजाब यूनिट की ओर से शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में पंजाबी में लिखा गया था, ‘मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर लोधी में पवित्र जल पीते हुए गुरु नानक साहिब (Guru Nanak Sahib) की भूमि को नमन किया। भगवंत मान (Bhagwant Mann) और राज्य सभा सदस्य संत सिचेवाल जी ने पवित्र स्थान की सफाई का बीड़ा उठाया है।’

यह वीडियो 17 को जुलाई को ट्वीट किया गया था। पर्यावरणविद और राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल (Rajya Sabha MP Balbir Singh Seechewal) ने चीफ मिनिस्टर को काली बेईं नदी के सफाई अभियान में बुलाया था। इसी दौरान भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने एक गिलास पानी पी लिया था। इस पानी में आसपास के कस्बों और गांवों के सीवेज का पानी भी मिला रहता है। उसे बिना हिचक के भगवंत मान ने पी लिया था। इसके कुछ दिन बाद ही उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)  या फिर पंजाब सीएमओ (Punjab CMO) की ओर से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

भगवंत मान (Bhagwant Mann)  के एडमिट होने को लेकर शुरुआत में खबर आई थी कि वह रुटीन चेकअप के लिए एडमिट हुए हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई कि वह पेट में दर्द की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बता दें कि संत बलबीर सिंह सीचेवाल नदियों, तालाबों समेत जलाशयों से प्रदूषण को खत्म करने के लिए अभियान चलाते रहे हैं।

पंजाब में बहने वाली काली बेईं नदी की सफाई के लिए भी वह अभियान चलाते रहे हैं। इसी सिलसिले में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann)  को बुलाया था। वहां जल पीने के चलते ही उनके बीमार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पढ़ें :- Weather Extreme Heat : झुलसाती गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी , प्रचंड गर्मी का दौर शुरू
Advertisement