Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Delhi में इवेंट से पहले बंगला साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने पहुंचे पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh

Delhi में इवेंट से पहले बंगला साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने पहुंचे पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Punjabi singer Diljit Dosanjh) अपना ‘दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर’ शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टूर का पहला शो आज शनिवार को नई दिल्ली में होगा। दिलजीत ने अपने म्यूजिक इवेंट से पहले शनिवार को बंगला साहिब गुरुद्वारा(Bangla Sahib Gurudwara) पहुंचकर माथा टेका। वहीं सिंगर के इवेंट में खचाखच भीड़ पहुंचने की आशंका को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

टीम दोसांझ द्वारा शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में सिंगर लाल पगड़ी के साथ ऑल-डेनिम आउफिट में डैशिंग लग रहे हैं। वीडियो में दिलजीत गुरुद्वारे में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दिलजीत हाथ जोड़कर झुककर अरदास करते दिखते हैं। फिर, वह प्रसाद लेने के लिए आगे बढ़ता है जिसे वह एक ही बार में चख लेता है। पोस्ट के कैप्शन में बस इतना लिखा गया है, बंगला साहिब।

वहीं पोस्ट में बैकग्राउंड सॉन्ग के तौर पर दिलजीत का गाना आर नानक पार नानक एड किया है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ 26 और 27 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। इन दो दिनों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

 

Advertisement