Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिली लाश, लुधियाना से गनपॉइंट पर हुई थी किडनैपिंग

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिली लाश, लुधियाना से गनपॉइंट पर हुई थी किडनैपिंग

By santosh singh 
Updated Date

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर (Ludhiana City) से एक सनसनीखेज खबर सामने आई। जिसने मनोरंजन इं​डस्ट्री (Entertainment Industry) को हिलाकर रख दिया है। जानी-मानी पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (Punjabi Singer Inder Kaur, alias Yashinder Kaur) की हत्‍या कर दी गई है। उन्‍हें करीब छह दिन पहले लुधियाना से गनप्‍वाइंट पर किडनैप कया गया था। इंदर कौर (Inder Kaur) का शव नीलो नहर (Nilo Canal) से बरामद किया गया है। परिवार ने शव की शिनाख्त कर ली है। फिलहाल समराला के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में रखा गया है।

पढ़ें :- पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानक दीन भुर्जी ने विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या! मचा हड़कंप

ग्रोसरी लेने निकली थी गायिका, रास्ते से किया अगवा

मृतका के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थीं। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। अपने स्तर पर की गई पड़ताल में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव का रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा (Sukhwinder Singh alias Sukha) , इंदर कौर (Inder Kaur) पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इंदर कौर द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने से बौखलाए सुखविंदर ने इस खूनी साजिश को अंजाम दिया।

कनाडा से कत्ल की साजिश रचने आया था मुख्य आरोपी

परिजनों का आरोप है कि सुखविंदर सिंह खास तौर पर इंदर कौर से बदला लेने की नीयत से ही कनाडा से पंजाब आया था। उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ते में गायिका की कार को घेरा और असलहे के बल पर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को नीलो नहर में बहा दिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कानूनी शिकंजे से बचते हुए वापस कनाडा रफूचक्कर हो गया।

पढ़ें :- Video-सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को पड़ा दिल का दौरा, अखिलेश यादव पहुंचे सिविल हॉस्पिटल

पुलिसिया सुस्ती के कारण मुख्य आरोपी देश छोड़कर भागने में  रहा सफल

इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने 15 मई को ही मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके मददगार करमजीत सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बावजूद पुलिसिया सुस्ती के कारण मुख्य आरोपी देश छोड़कर भागने में सफल रहा।

क्या कहती है पुलिस?

जमालपुर थाना प्रभारी, बलबीर सिंह ने बताया कि नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पहनावे और हुलिए के आधार पर मृतका की पहचान इंदर कौर के रूप में की है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। फरार चल रहे सह-आरोपियों की तलाश जारी है और मुख्य आरोपी को विदेश से वापस लाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- डॉ. अजय कुमार शर्मा उन्नाव के सीएमओ बनाए गए, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर थे तैनात
Advertisement