पटना। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है। बता दें कि सांसद पप्पू यादव को पटना के अलग-अलग थानों समेत पूर्णिया में दर्ज तीन मामलों में जमानत मिल गई है। इनमें गर्दनीबाग और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़े केस भी शामिल हैं। अदालत से बेल मिलने के बाद अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।
पढ़ें :- VIDEO: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- उन्हे न्याय जरूर मिलेगा
जानकारी के मुताबिक, इन मामलों को लेकर पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को अदालत ने तीनों मामलों में उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट के फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। कानूनी सूत्रों के अनुसार, जमानत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई संभव होगी। संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जेल प्रशासन उन्हें रिहा करेगा। राजनीतिक गलियारों में भी इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और अब सच सामने आ गया है। वहीं विपक्षी दलों की ओर से मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पटना के अलग-अलग थानों में कई पुराने मामले लंबित हैं। 13 फरवरी, 2026 दिन शुक्रवार को सुनवाई मुख्य रूप से इन तीन मामले पर हुई। बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज एक पुराने मामले में कोर्ट ने सुनवाई की। कोतवाली पुलिस स्टेशन से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में दलीलें पेश की गईं।