Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Pushpak Express Accident: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए कई यात्री

Pushpak Express Accident: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए कई यात्री

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pushpak Express Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। पाचोरा स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इस अफवाह के फैलने से अफरा तफरी मच गयी। इस दौरन यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान कई यात्री ट्रेन से कूद गए। तभी दूसरी ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री आ गए। हादसे में कई यात्रियों के मौत की खबर है। वहीं, कई यात्री घायल भी हैं। इस हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की हार पर अखिलेश यादव, बोले- 'भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं चुनाव'

बताया जा रहा है कि, मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच में जलगांव के पाचोरा स्टेशन के पास आग लगने की अफवाह फैली। इसके बाद ट्रेन से यात्री कूदने लगे। इस दौरान दूसरे ट्रैक से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री हो गए।

Advertisement