Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Queen Cleopatra: एक ऐसी महारानी जो राज करने के लिए बनाती थी पुरुषों से संबंध, खूबसूरत दिखने के लिए गधी के दूध का करती थी इस्तेमाल

Queen Cleopatra: एक ऐसी महारानी जो राज करने के लिए बनाती थी पुरुषों से संबंध, खूबसूरत दिखने के लिए गधी के दूध का करती थी इस्तेमाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Queen Cleopatra: आपने इतिहास के पन्नों में कई ऐसी महिलाओं के पराक्रम के पर्चामो के  बारे में सुना  होगा. लेकिन आज हम एक ऐसी महिला शासक के बारे में बात करने जा रहें हैं जिनकी ब्यूटी और ब्रेन दोनों की चर्चा आज भी की जाती है. दरअसल, आज हम  अपने दम पर हुकूमत करने वाली रानी  क्लियोपेट्रा के बारे में बताने जा रहें हैं.

पढ़ें :- Old Woman Dance Video: 'पुष्पा पुष्पा' सॉन्ग पर बुजुर्ग महिला ने किया गजब डांस, डांस मूव्स के लाखों हुए फैन

आपको जानकर हैरानी होगी कि क्लियोपेट्रा ने मिस्र पर 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक प्राचीन मिस्र पर शासन किया था। हालांकि, रानी की मौत के बाद रोमन साम्राज्य ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया था। उस समय क्लियोपेट्रा दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी मानी जाती थीं।

700 गधी के दूध के करती थी स्नान 

लेकिनअपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए वह रोजाना 700 गधी के दूध से नहाती थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र की भाषा सीखने वाली पहली टॉलेमी शासक क्लियोपेट्रा ही थीं। इससे पहले के सभी लोग केवल ग्रीक भाषा बोला करते थे।

ये भी कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा को 8 भाषाओं का ज्ञान था। वह बेहद आसानी से इथियोपियाई, हिब्रू, अरामी, अरबी, सिरियेक, मेडियन, पार्थियन और लैटिन भाषा में बोल सकती थीं।

पढ़ें :- बॉम्बे जनता एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में मिला लावारिस सूटकेस, खोलते ही उड़ गए सबके होश

पिता के निधन के बाद सत्ता संभाली

दरअसल, रानी का नाम क्लियोपेट्रा (cleopatra) प्राचीन ग्रीक शब्द kleos से आया है, जिसका मतलब है महिमा। जब क्लियोपेट्रा के पिता टॉलेमी XII का निधन हुआ तो उस समय क्लियोपेट्रा 18 साल की थीं, क्लियोपेट्रा की राजनीति, संपर्क बनाने की कला व क्षमता ने उन्हें प्राचीन दुनिया की इकलौता महिला शासक बना दिया।

क्लियोपेट्रा एक चतुर नेता थीं। यही वजह थी कि वे बहुत जल्दी किसी से भी जुड़कर, उसके सारे राज जान लेती थीं। इसके अलावा वह पुरुषों से भी संबंध बनाकर बेहद आसानी से उनके राज जान लिया करती थीं।

हालांकि क्लियोपेट्रा की महज 39 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी। लेकिन उसकी मौत पर रहस्य आज भी बना हुआ है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। साथ ही रानी क्लियोपेट्रा का नाम इतिहास में एक ऐसी शख्सियत के रूप में दर्ज है, जो रहस्यों का भंडार है।

पढ़ें :- Viral video: हैदराबाद में कुत्ते को टहला रहे युवक की लोगो ने की बर्बरता पूर्वक पिटाई, ये है वजह
Advertisement