Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा समर्थन के बाद सोनिया का किला बीजेपी ने किया ध्वस्त

रायबरेली : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा समर्थन के बाद सोनिया का किला बीजेपी ने किया ध्वस्त

By संतोष सिंह 
Updated Date

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हार गई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पडा है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने शनिवार को बताया कि भाजपा की उम्मीदवार रंजना चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को आठ वोटो से हरा दिया। रंजना चौधरी को कुल 30 वोट मिले जबकि आरती सिंह को 22 वोट मिले। आज दो बजे तक जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया और उसके बाद मतगणना होने के उपरांत परिणाम घोषित कर दिया गया।

बता दें कि इस चुनाव में सपा ने अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नही किया था। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा था कि सपा ने आंतरिक रूप से कांग्रेस को समर्थन करने का मन बनाया था। रंजना चौधरी के पीछे प्रदेश सरकार के एक मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता का वरद हस्त है। जबकि आरती सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सांसद स्वर्गीय अशोक सिंह की बहू और पूर्व सपा विधायक आशा किशोर के पुत्री व कांग्रेसी नेता मनीष सिंह की पत्नी है।

यह सीट कांग्रेस और भाजपा दोनों के वर्चस्व लिए महत्वपूर्ण थी। दोनों दलों की टीमें चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए जी जान से जुटी थी लेकिन प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में भाजपा ने बाजी मार दी है और कांग्रेस के गढ़ में एक इतिहास रच दिया जिसका दूरगामी परिणाम होगा।

 

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

 

Advertisement