Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आंख के ऑपरेशन के बाद घर लौटे राघव-परिणीति ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

आंख के ऑपरेशन के बाद घर लौटे राघव-परिणीति ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। AAP के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा (AAP MP Raghav Chadha) को शुक्रवार को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Actress Parineeti Chopra) के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में देखा गया। चड्ढा हाल ही में आई सर्जरी के बाद लंदन से लौटे हैं। चड्ढा और चोपड़ा दोनों अपनी-अपनी व्हाइट ड्रेसेज में बेहद शांत और खुश दिख रहे थे।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder 5kg : सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा एलपीजी छोटू गैस सिलिंडर, जानें इसे कैसे लिया जा सकता है?

इससे पहले दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Minister Saurabh Bhardwaj) ने कहा था कि राघव की आंख में कुछ कॉम्पलिकेशन्स हैं। राघव चड्ढा (Raghav Chadha)की यूके में एक बड़ी आंख की सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी और इस वजह से उनकी आंखों की रोशनी तक कम होने की आशंका थी। जैसे ही वह ठीक हो जाएंगे, वह भारत वापस आएंगे और चुनाव प्रचार में हमारे साथ शामिल होंगे।

पढ़ें :- मैं 15 दिनों तक बंगाल में ही रहूंगा, ममता दीदी को बाय-बाय कह दो: अमित शाह

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी सितंबर, 2023 में हुई थी। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में एक इंटिमेट लेकिन ग्रैंड वेडिंग की थी। इस बीच काम के मोर्चे पर बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स रिलीज ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने अमरजोत कौर का किरदार निभाया था। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिल रही है।

Advertisement