नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा के स्पीकर पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होने कहा कि स्पीकर उन्हे लगातार बोलने से रोक रहे है। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेता बार बार उनका नाम लेने से रोक रहे है। उन्होने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नही दिया जा रहा है।
पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- कांग्रेस सरकार का राज करप्शन और क्राइम से भरा हुआ है
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुूल गांधी सदन में चर्चा के दौरान नाराज हो गए। राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है, जब नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोल नहीं दिया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के नेता बार-बार उनका नाम ले रहे है। लोकसभा के स्पीकर पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्पीकर उन्हें लगातार बोलने से रोक रहे हैं। संसद पूरे देश की और सभी यहां अपनी बात रख सकते है और यह उनका अधिकार है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझौता कर चुके हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश ने कभी समझौता नहीं किया है। उन्होने गर्व से कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कभी कोई समझौता नहीं किया।