Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के पास चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को धरना स्थल से पुलिस ने हिरासत में लेते हुए हटाया दिया है। प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं को पीएम आवास के बाहर से हटा दिया गया है और सभी को दिल्ली पुलिल बस में भरकर ले गई है।

पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई विपक्षी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी को हिरासत में लेने के लिए आगे बढ़े तो वह अचानक सड़क पर लेट गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सड़क से उठाया और वहां मौजूद अन्य विपक्षी नेताओं के साथ जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिरासत में लिए जानें का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मोदी की तानाशाही देखिए। देश के नेता विपक्ष के साथ ऐसा सुलूक किया जा रहा है।
शर्मनाक!

कांग्रेस सांसदों को भी धरनास्थल से हटाया जा रहा है। इसके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी बस में बिठाया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस/RAF ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन स्थल पर मची अफरातफरी के बीच कई कांग्रेस सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके PDA का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन कर देंगे पाकिस्तान
Advertisement