नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने यह भी कहा कि, वायुसेना को मिशन की योजना बनाने और उसे अंजाम देने की पूरी आजादी थी। इसके साथ ही, उन्होंने इस सफलता का क्रेडिट सरकार की इच्छाशक्ति को दिया है। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान आया है। उन्होंने कहा, भारतीय सेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देती है, मगर राहुल गांधी और कांग्रेस जैसे दल सत्ता की भूख में सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक सेना का अपमान करने से कभी पीछे नहीं हटते।
पढ़ें :- Lucknow News: लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, अब प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक के बच्चों को इतने बजे होगी छुट्टी
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने एक्स पर इसको लेकर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, Operation Sindoor में हमारे जांबाज़ सैनिकों ने आतंक के अड्डों को मिटाने का काम किया और हमारी सेना के अद्वितीय शौर्य की पुष्टि आज Air Chief मार्शल ने भी कर दी। लेकिन गर्व और गौरव के इस क्षण में, राहुल गांधी और कांग्रेस सहित इनके घमंडिया गठबंधन ने अपनी ही सेना के शौर्य पर संदेह जताकर, दुश्मन की भाषा बोलते हुए, देश की आत्मा को चोट पहुंचाई है।
उन्होंने आगे लिखा, भारतीय सेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देती है, मगर राहुल गांधी और कांग्रेस जैसे दल सत्ता की भूख में सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक सेना का अपमान करने से कभी पीछे नहीं हटते। यह सिर्फ़ राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी मानसिकता का प्रमाण है। इनके शातिर इरादे देश के सामने निरंतर बेनकाब हो रहे हैं और देश की जनता न केवल इसे देख रही है अपितु इनके नापाक इरादों को बखूबी समझ भी रही है।