Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी मेरे काफी समीप आ गए और मुझ पर चिल्लाने लगे…भाजपा सांसद ने लगाया आरोप

राहुल गांधी मेरे काफी समीप आ गए और मुझ पर चिल्लाने लगे…भाजपा सांसद ने लगाया आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बाबासाहेब आंबडेकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के सांसदों के बीच कथित धक्का-मुक्की हुई। इसमें भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया कि, इसमें उनके सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- यूजीसी के विरोध में आगरा में बवाल: ट्रैक्टरों के काफिले के साथ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस से हुई नोंकझोंक

इन सबके बीच राहुल गांधी पर भाजपा की राज्यसभा सदस्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नगालैंड की भाजपा सदस्य एस. फानोन कोन्याक ने आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके काफी समीप आ गए और उन पर चिल्लाने लगे।

उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा कि राहुल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता करीब आए और मुझे यह पसंद नहीं आया और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आज जो कुछ भी हुआ, वह बहुत दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मैंने सभापति से भी शिकायत की है।

पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश
Advertisement