Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने पूरा किया दो साल का कार्यकाल, कहा-आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने पूरा किया दो साल का कार्यकाल, कहा-आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने अपने कार्यकाल का दो साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो को भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।

पढ़ें :- ब्रिक्स समिट में PM मोदी ने दी चेतावनी- टेक्नोलॉजी और ज़रूरी मिनरल्स के हथियार के तौर पर इस्तेमाल से साझा तरक्की और खुशहाली में आ सकती है रुकावट

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए। इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा-हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुंचाना।

NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा। सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा।

बता दें कि, 26 जून 2024 को रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) के रूप में नियुक्त हुए थे। यह निर्णय कांग्रेस द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों में 100 सीटें हासिल करने के बाद लिया गया था।

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी

 

Advertisement