Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, केंद्रीय मंत्री पहुंचे; राहुल गांधी ने रखीं 5 मांगें

PM आवास के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, केंद्रीय मंत्री पहुंचे; राहुल गांधी ने रखीं 5 मांगें

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह धरना स्थल पहुंचे और राहुल गांधी से बातचीत कर आंदोलन खत्म कराने की कोशिश की। इस बातचीत में कांग्रेस नेताओं ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। पार्टी ने सबसे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। इसके साथ ही कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री संसद के दोनों सदनों में इस पूरे मामले पर बयान दें और सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे।

पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

कांग्रेस ने यह भी मांग की कि संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराई जाए, छात्रों से जुड़े सवालों को गंभीरता से सुना जाए और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पार्टी का कहना है कि जब तक इन मांगों पर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस की पांच प्रमुख मांगें

* केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा।
* गृह मंत्री संसद के दोनों सदनों में बयान दें।
* पूरे मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा कराई जाए।
* छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाए।
* प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

कांग्रेस नेताओं से बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह वहां से रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वह अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कांग्रेस की मांगों से अवगत करा सकते हैं। हालांकि धरना स्थल पर प्रदर्शन जारी है और कार्यकर्ता लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

पढ़ें :- बर्गर वाले बयान पर CJP में बड़ा एक्शन, प्रवक्ता विजेता दहिया पद से हटाए गए

राहुल गांधी ने देशवासियों से किया आंदोलन में शामिल होने का आह्वान

धरना स्थल से राहुल गांधी ने लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई सिर्फ छात्रों का नहीं, बल्कि हर भारतीय परिवार का मुद्दा है। राहुल ने कहा कि सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच X पर भी पोस्ट करते हुए देशवासियों से प्रधानमंत्री आवास के बाहर चल रहे धरने में शामिल होने की अपील की। उनका कहना था कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार इस पूरे मामले में जवाब देने से बच रही है, जबकि पार्टी छात्रों के मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी।

Advertisement