नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी अक्सर आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं। कभी वो बाइक मैकेनिक की दुकान पर पहुंच जाते हैं तो कभी राजगीर मिस्त्री से मुलाकात करते हुए दिखते हैं। अब उन्होंने Uber यात्रा दौरान सुनील उपाध्याय से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही सुनील के परिवार से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
राहुल गांधी ने बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, आमदनी कम और महंगाई से निकलता दम-ये है भारत के gig workers की व्यथा! सुनील उपाध्याय जी के साथ एक Uber यात्रा के दौरान चर्चा में और फिर उनके परिवार से मिल कर देश के Cab drivers और Delivery agents जैसे gig workers की समस्याओं का जायज़ा लिया।
आमदनी कम और महंगाई से निकलता दम – ये है भारत के gig workers की व्यथा!
सुनील उपाध्याय जी के साथ एक Uber यात्रा के दौरान चर्चा में और फिर उनके परिवार से मिल कर देश के Cab drivers और Delivery agents जैसे gig workers की समस्याओं का जायज़ा लिया।
'हैंड टू माउथ इनकम' में इनका गुज़ारा… pic.twitter.com/46y9o1Iul8
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 19, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि, ‘हैंड टू माउथ इनकम’ में इनका गुज़ारा तंगी से चल रहा है-न कोई बचत और न ही परिवार के भविष्य का आधार। इनके समाधान के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें ठोंस नीतियां बना कर न्याय करेंगी-और INDIA जनबंधन पूरे संघर्ष के साथ इसका देशव्यापी विस्तार सुनिश्चित करेगा।
जननायक @RahulGandhi जी, एक कैब यात्रा के दौरान सुनील उपाध्याय जी और उनके परिवार से मिले।
इस महंगाई में कैब ड्राइवर्स और गिग वर्कर्स का जीवन बेहद मुश्किल हो चुका है। इस कमाई में न उनकी बचत हो रही है और न ही भविष्य सुरक्षित है।
पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?
INDIA गठबंधन लगातार इन मेहनतकश लोगों का जीवन बेहतर… pic.twitter.com/P3eOIQur2Z
— Congress (@INCIndia) August 19, 2024