Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. राहुल गांधी ने असम में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात; मणिपुर का भी करेंगे दौरा

राहुल गांधी ने असम में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात; मणिपुर का भी करेंगे दौरा

By Abhimanyu 
Updated Date

Rahul Gandhi’s visit to Assam and Manipur: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को असम दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पर सिलचर में राहुल गांधी का मणिपुर के पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह व असम कांग्रेस के नेताओं ने स्वागत किया। राहुल ने फुलर्टल के थलाई इन यूथ केयर सेंटर में राहत शिविर का दौरा किया है। इसके बाद वह मणिपुर के लिए रवाना होंगे।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल गांधी की यह पहली पूर्वोत्तर यात्रा यात्रा है। असम के सिलचर से, वह मणिपुर के जिरीबाम जिले की यात्रा करेंगे, जहां हाल ही में 6 जून को हिंसा की खबरें आयी थीं। उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ड्रोन फोटोग्राफी पर प्रतिबंध सहित जिरीबाम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिरीबाम जिला मजिस्ट्रेट की एक अधिसूचना में कहा गया है, आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी के मणिपुर दौरे का पूरा शेड्यूल

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से राहुल गांधी के मणिपुर दौरे का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार सुबह 11.15 पर जिरीबाम हायर सेकेंडरी स्कूल में राहत शिविर का दौरा करेंगे। इसके बाद वह दोपहर के 3.30 बजे मंडप, तुइबोंग, चुराचांदपुर में राहत शिविर जाएंगे। फिर शाम के 4:30 बजे कांग्रेस सांसद फुबाला हाई स्कूल, मोइरांग में राहत शिविर का दौरा करेंगे। राहुल गांधी शाम 6 बजे राजभवन में मणिपुर राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद वह शाम 6:40 बजे कांग्रेस प्रदर्शा कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे।

 

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
Advertisement