Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दलित, आदिवासी और OBC समुदाय के छात्रों और शिक्षकों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, कहा-जाति के आधार पर झेलना पड़ता है भेदभाव

दलित, आदिवासी और OBC समुदाय के छात्रों और शिक्षकों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, कहा-जाति के आधार पर झेलना पड़ता है भेदभाव

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दलित, आदिवासी और OBC समुदाय के छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही कहा, मैंने सिद्धारमैया जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कर्नाटक में रोहित वेमुला एक्ट लागू किया जाए। भारत के किसी भी बच्चे को वो जातिवाद नहीं झेलना चाहिए।

पढ़ें :- फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट हुई यूपी सरकार: डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, हाल ही में संसद में मेरी मुलाक़ात दलित, आदिवासी और OBC समुदाय के छात्रों और शिक्षकों से हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति के आधार पर भेदभाव झेलना पड़ता है।

बाबासाहेब अंबेडकर ने दिखाया था कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे वंचित भी सशक्त बन कर जातिभेद को तोड़ सकते हैं। लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि दशकों बाद भी लाखों छात्र हमारी शिक्षा व्यवस्था में जातिगत भेदभाव का सामना कर रहे ‌हैं।

उन्होंने आगे लिखा, इसी भेदभाव ने रोहित वेमुला, पायल तड़वी और दर्शन सोलंकी जैसे होनहार छात्रों की जान ली है। ऐसी भयावह घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। अब इस अन्याय पर पूरी तरह से रोक लगाने का वक्त है।‌ मैंने सिद्धारमैया जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कर्नाटक में रोहित वेमुला एक्ट लागू किया जाए। भारत के किसी भी बच्चे को वो जातिवाद नहीं झेलना चाहिए, जिसे बाबासाहेब अंबेडकर, रोहित वेमुला और करोड़ों लोगों ने सहा है।

 

पढ़ें :- चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और संतोष कुमार सुमन से मांगा इस्तीफा, NDA में दलित आरक्षण पर बढ़ा बवाल
Advertisement