नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों से आए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस मुलाकात की वीडियो को कांग्रेस के सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पढ़ें :- बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले- शुद्ध देशी-घी के नाम पर मिलावट कर बेचा जा रहा है ज़हर, तो ये है दंडनीय अपराध
कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राहुल गांधी ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों से आए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इन कर्मचारियों को टेन्योर आधारित कर काम पर रखा जा रहा है। सिर्फ इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 511 स्किल्ड कर्मचारियों के पद हैं, जिनमें से 500 खाली हैं, लेकिन फिर भी इन नए रिक्रूट्स को उन पदों में शामिल नहीं किया गया है।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों से आए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इन कर्मचारियों को टेन्योर आधारित कर काम पर रखा जा रहा है। सिर्फ इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 511 स्किल्ड कर्मचारियों के पद हैं, जिनमें से 500 खाली हैं,… pic.twitter.com/I23fXt2SGn
— Congress (@INCIndia) July 28, 2025
पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर जीत: उपाध्यक्ष बने निर्दलीय दीपांशु शोकीन
ऐसा इसलिए ताकि इन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा जाए, अस्थायी रूप से काम करवाया जाए और मौका आने पर निकाल दिया जाए। हम इनके साथ हो रहे इस भेदभाव के खिलाफ खड़े हैं, इनकी आवाज पूरी मजबूती से उठाएंगे।