नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने उनके परिवार को सांत्वना दी। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पहलगाम हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जी के शोकाकुल परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा, उन्हें सांत्वना दी। अपार दुख में भी उनका हौसला और साहस देश के लिए एक संदेश है-हमें एकजुट रहना है।
पढ़ें :- खड़गे बोले- ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में शिकायत दर्ज; अमित शाह से सम्राट चौधरी तक ने घेरा
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। सरकार को विपक्ष का पूरा समर्थन है-गुनहगारों को ऐसी सज़ा मिले कि कोई हिन्दुस्तान की ओर आंख उठाने की जुर्रत न करे। पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश आज इंसाफ का इंतजार कर रहा है।
पहलगाम हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जी के शोकाकुल परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा, उन्हें सांत्वना दी। अपार दुख में भी उनका हौसला और साहस देश के लिए एक संदेश है – हमें एकजुट रहना है।
पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। सरकार को विपक्ष का पूरा समर्थन है -…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 6, 2025
पढ़ें :- लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौके पर मौत, एक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
बता दें कि, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी हाल ही में हुई थी। विनय नरवाल छुट्टी पर जम्मू और कश्मीर गए थे। वह अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में थे। तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। दिवंगत नौसेना अधिकारी की पत्नी ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। उन्होंने अपने पति को एक ऐसा व्यक्ति बताया जो सम्मान के साथ जिया और साहस की विरासत छोड़ गया। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए थे।