Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली से राहुल बोले हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी, अंबानी पेट्रोल बाहर बेच के उस पैसे से मोदी को फंड करते है

रायबरेली से राहुल बोले हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी, अंबानी पेट्रोल बाहर बेच के उस पैसे से मोदी को फंड करते है

By Harsh Gautam 
Updated Date

रायबरेली: रायबरेली सांसद राहुल गांधी दो दिन की यात्रा पर मंगलवार को यूपी पहुंचे थे। आज रायबरेली में यात्रा के दूसरे दिन गेस्टहाउस में कार्यकरताओं और आमजनमानस के मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उसके बाद राहुल का ​काफिला जब भरतगंज बाजार से गुजर रहा था, तो गुलाब के फूल और गुलदस्ते लिए लोगों को देख राहुल ने काफिला रुकवा लोगो से हाथ मिलाया। फिर लोधवारी गांव के लिए रवाना हो गए।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दहाड़े मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- 'हम लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे...'

राहुल, लोधवारी गांव में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। मंच में संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी और भाजपा लॉबी को रडार में लेते हुए जमकर शि​कंजा कसा, उन्होंने कहा- अब आर्थिक तूफान आने वाला है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। प्रधानमंत्री आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है।

राहुल ने आगे कहा कि मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने संविधान खत्म किया है। चुनाव से पहले भाजपा के लोग मीडिया में आ-आकर बोल रहे थे एलपीजी, पेट्रोल- डीजल की कोई कमी नहीं है, पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। तो चुनाव खत्म होते ही कैसे बढ़ गएं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं। उस पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं। यह सच्चाई है। पीएम मोदी जैसे कोरोना में रोए थे, एक महीना के भीतर फिर आपके सामने रोने वाले हैं। फिर टीवी पर मोदी आएंगे। कहेंगे हमने कुछ नहीं हो पाया।

उधर राहुल के अमेठी पहुंचने से पहले जगह-जगह पोस्टरबाजी का सिलसिला जारी हो गया है। जिसमें लिखा है- “किशोरी लाल, दो साल। तुमने क्या किया? ‘एक बस कांग्रेस नेता के स्कूल में। एक एंबुलेंस अपने ट्रस्ट के अस्पताल में।”

पढ़ें :- CBSE-OSM Controversy : राहुल गांधी, बोले-18 साल का बच्चा सार्थक निकला CBI से तेज़, नौजवानों की ये जीत सही मायने में है मोदी सरकार की हार
Advertisement