नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों का हौसला बढ़ाया। साथ ही कहा, पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा हूं-उनकी मांगें और मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर ज़रूर उठाऊंगा।
पढ़ें :- Video वेनेजुएला भूकंप: 18 दिन के नवजात शिशु ने रोया तो, आवाज सुनकर 8 मंजिला इमारत के मलबे से मां और बेटे को सुरक्षित निकाला गया
राहुल गांधी ने पुंछ इलाके के दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिला। टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें और हर कोने में अपनों को खोने की दर्द भरी दास्तान-ये देशभक्त परिवार हर बार जंग का सबसे बड़ा बोझ साहस और गरिमा के साथ उठाते हैं। उनके हौसले को सलाम है। पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा हूं-उनकी मांगें और मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर ज़रूर उठाऊंगा।
आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिला।
टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें और हर कोने में अपनों को खोने की दर्द भरी दास्तान – ये देशभक्त परिवार हर बार जंग का सबसे बड़ा बोझ साहस और गरिमा के साथ उठाते हैं। उनके हौसले को सलाम है।
पीड़ित… pic.twitter.com/CIDEXmqXxG
पढ़ें :- BJP पार्षद ने नाले में काटा बर्थडे केक तो अखिलेश बोले- महापापी भाजपा से पल्ला छुड़ाने के लिए भाजपाई जन प्रतिनिधि अपना रहे हैं तरह-तरह के तरीक़े
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 24, 2025
इसके साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, यह एक बड़ी त्रासदी है, कई लोगों की जान गई है। बहुत नुकसान हुआ है। मैंने लोगों से बात की, उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की, उन्होंने मुझसे राष्ट्रीय स्तर पर 2-3 मुद्दे उठाने को कहा, जिन्हें मैं उठाऊंगा।