नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिनो लोको पायलट्स से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने लोको पायलट्स से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना था। अब उन्होंने बातचीत की वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही कहा कि, INDIA लोको पायलट्स के अधिकारों और वर्किंग कंडीशंस को बेहतर किए जाने के लिए संसद तक आवाज़ उठाएगा। इस छोटी सी चर्चा को देखकर आप भी उनकी पीड़ा को महसूस कर सकते हैं।
पढ़ें :- ISRO Navigation Satellite NVS-03 : ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 कल लॉन्च होगा, स्वदेशी परमाणु घड़ी सहित कई खूबियां
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, नरेंद्र मोदी की सरकार में लोको पायलट्स के जीवन की रेल पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। गर्मी से खौलते केबिन में बैठ कर लोको पायलट्स 16-16 घंटे काम करने को मजबूर हैं। जिनके भरोसे करोड़ों ज़िंदगियां चलती हैं, उनकी अपनी ज़िन्दगी का कोई भरोसा नहीं रह गया है।
नरेंद्र मोदी की सरकार में लोको पायलट्स के जीवन की रेल पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।
गर्मी से खौलते केबिन में बैठ कर लोको पायलट्स 16-16 घंटे काम करने को मजबूर हैं।
जिनके भरोसे करोड़ों ज़िंदगियां चलती हैं, उनकी अपनी ज़िन्दगी का कोई भरोसा नहीं रह गया है।
पढ़ें :- करवाचौथ पर गिरा सोने का भाव, चांदी 2138 रुपये हुई सस्ती
यूरिनल जैसी बेसिक… pic.twitter.com/nwiG72cBv7
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 7, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि, यूरिनल जैसी बेसिक सुविधाओं से भी वंचित लोको पायलट्स के न काम के घंटों की कोई लिमिट है और न ही उन्हें छुट्टी मिलती है। जिसके कारण वह शारीरिक और मानसिक रूप से टूट कर बीमार हो रहे हैं। ऐसे हालात में लोको पायलट्स से गाड़ी चलवाना उनकी और यात्रियों की जान को जोखिम में डालना है। INDIA लोको पायलट्स के अधिकारों और वर्किंग कंडीशंस को बेहतर किए जाने के लिए संसद तक आवाज़ उठाएगा। इस छोटी सी चर्चा को देखकर आप भी उनकी पीड़ा को महसूस कर सकते हैं।