नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान अग्निवीर के मुद्दे को लेकर हमलावर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर युवाओं से बातचीत की है, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी से युवा अग्निवीर के बारे में बता रहे हैं।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, देशभक्ति के टेंपो’ में सवारी के दौरान युवाओं की पीड़ा को और करीब से जाना। देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के साथ नरेंद्र मोदी ने धोखा किया है-सेना और इन पर अग्निपथ योजना ज़बरदस्ती थोप दी। INDIA की सरकार में इन बहादुर युवाओं के साथ न्याय होगा, हम इनके सपनों को टूटने नहीं देंगे।
'देशभक्ति के टेंपो' में सवारी के दौरान युवाओं की पीड़ा को और करीब से जाना।
देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के साथ नरेंद्र मोदी ने धोखा किया है – सेना और इन पर अग्निपथ योजना ज़बरदस्ती थोप दी।
INDIA की सरकार में इन बहादुर युवाओं के साथ न्याय होगा, हम इनके सपनों को टूटने नहीं… pic.twitter.com/ENcSK2U7vH
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 24, 2024
बता दें कि, राहुल गांधी लगातार अपनी जनसभाओं में ये बात कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे। इस मुद्दे को लेकर वो मोदी सरकार को लगातार घेर रहे हैं।