नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के शंखनाद होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी’ है।
पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव का सपना सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, भाजपा ने पूरा किया : मुख्यमंत्री योगी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहे हैं पर खुद असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे हैं! उन्होंने जिसे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी कहा, उसके लिए भाजपा कार्यालय में उतनी ही बड़ी रेड कार्पेट बिछा कर उसका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहे हैं पर खुद असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे हैं!
उन्होंने जिसे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी कहा, उसके लिए भाजपा कार्यालय में उतनी ही बड़ी रेड कार्पेट बिछा कर उसका स्वागत किया।
ED, IT और CBI जैसे…
पढ़ें :- PM मोदी ने जारी किया एक और वीडियो: परीक्षा सुधारों को लेकर किया बड़ा एलान, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 1, 2024
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, ED, IT और CBI जैसे संस्थानों को ‘वसूली एजेंट’ बना कर चंदे का धंधा कर रही भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी है। मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी’ है।