Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वंदे मातरम पर बहस के दौरान सदन से गायब रहे राहुल गांधी, संबित पात्रा ने कहा शर्म के कारण नहीं आए नेता विपक्ष

वंदे मातरम पर बहस के दौरान सदन से गायब रहे राहुल गांधी, संबित पात्रा ने कहा शर्म के कारण नहीं आए नेता विपक्ष

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद में शीतकालीन शत्र के दौरान वंदे मातरम (Vande Mataram) पर ज़ोरदार बहस हुई। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा (Bharatiya Janata Party MP Sambit Patra) ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Rahul Gandhi)और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा चर्चा के दौरान हाउस से गायब थे। क्योंकि उन्हें वंदे मातरम पर पार्टी के पुराने स्टैंड को लेकर गिल्ट महसूस हो रहा था।

पढ़ें :- "इंडिगो के हवाई जहाज उड़ नहीं रहे हैं कि उड़ाए नहीं जा रहे हैं"...अखिलेश यादव ने संसद में उठाया सवाल

सांसद संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने भाषण में वंदे मातरम के साथ कांग्रेस के धोखे को सामने लाए है। जिस समय पार्लियामेंट (Parliament) में वंदे मातरम पर इतनी ज़रूरी बहस हो रही थी, उस समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों ही सदन में मौजूद नहीं थे। क्योंकि वंदे मातरम के साथ हुए धोखे की वजह से उनके दिल में गिल्ट था। वे जानते थे कि वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। इससे पहले शीतकालीन शत्र के छठे दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रगीत (national anthem) के प्रति कांग्रेस पार्टी की बेइज्ज़ती को लेकर उसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने चर्चा के दौरान अनुपस्थित रहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी ने वंदे मातरम पर समझौता किया है और मुस्लिम लीग के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। लोकसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संसद में गंभीर चर्चा चल रही है, लेकिन नेता विपक्ष राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं हैं। पहले नेहरू और अब राहुल गांधी ने वंदे मातरम का अनादर किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अभी भी वंदे मातरम का अपमान करती है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने वंदे मातरम के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उन्होंने एक ऐतिहासिक पत्र को याद करते हुए कहा कि नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लिखा था कि वंदे मातरम मुसलमानों को भड़का सकता है राष्ट्रीय गीत के साथ छेड़छाड़ की गई। भारत की आज़ादी की लड़ाई में इस गाने की अहमियत बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गाना हमारे हज़ार साल के इतिहास और विरासत को फिर से ज़िंदा करने के लिए था।”

Advertisement