Rahul Gandhi will file nomination from Rae Bareli seat : यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आखिरकार कर दी गयी है। कांग्रेस ने अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि रायबरेली सीट से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें :- सेमरहवा घाट को बड़ी सौगात:विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर 27 करोड़ का पुल मंज़ूर
जानकारी के मुताबिक, आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) नामांकन दाखिल करने के लिए रायबरेली पहुंचेंगे। इस दौरान सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन की आज यानी 3 मई को आखिरी तारीख है। इस सीट पर राहुल गांधी का सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होगा।