Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…

CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को CEC विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब​ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) को जाना ही होगा। उनका इस्तीफा होना ही है। खुद पीएम उनका इस्तीफा करवाएंगे। इस दौरान उन्होंने तीन प्रस्ताव भी रखे। राहुल गांधी ने कहा, आप लोगों (नेताओं) को मुझ में भरोसा नहीं है। आप भरोसा नहीं करते लेकिन मैं आपको बताता हूं, मैं पीएम मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के पास गया मीटिंग के लिए तो उन्होंने बोला हम तो वही कर रहे हैं, जो इंदिरा जी करती थीं।

पढ़ें :- अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था, आज उसी हक को बचाने के लिए फिर लड़ना पड़ रहा है...पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर खरगे का निशाना

राहुल ने आगे कहा कि मीटिंग में मोदी और शाह ने कहा कि उनको मालूम है और उन्होंने खुद मुझसे कहा कि हम जाएंगे तो आप आएंगे। अगर वो भरोसा कर रहे है कि हम आएंगे तो (हंसते हुए) आप भी भरोसा करिए मुझमें। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की मीटिंग के बाद तय करेंगे कि रामलीला मैदान में रैली करें या राज्य में। रामलीला मैदान में रैली का प्रस्ताव हम करेंगे।

हमारा आंदोलन चलेगा चलता रहेगा: राहुल

राहुल ने कहा कि इस्तीफा करे तो बढ़िया न करें तो और बढ़िया, क्योंकि हमारा आंदोलन चलेगा चलता रहेगा। जब तक ज्ञानेश कुमार नहीं जाते हम इसी पर टिके रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) की अगुवाई में हुई इस बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे।

CWC बैठक में राहुल ने रखे तीन प्रस्ताव

पढ़ें :- चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राजस्थान समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो

SIR स्क्रैप हो

पीएम और गृहमंत्री इसकी जिम्मेदारी लें

Advertisement