नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपने विवादित बयान के कारण घिर गए हैं। उन्होंने एक जनसभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद से भाजपा नेताओं की तरफ से लगातार राहुल गांधी को घेरा जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, भारतीय राजनीति में जहाँ शुचिता और परस्पर सम्मान की परंपरा रही है, वहाँ ऐसी अमर्यादित भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है।
पढ़ें :- कांग्रेस अब अपनी डूबती सियासत बचाने के लिए आए दिन ‘जहर उगल’ रही...राहुल गांधी के विवादित बयान पर बोले केशव मौर्य
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर राहुल गांधी का आज का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को उजागर करता है। भारतीय राजनीति में जहां शुचिता और परस्पर सम्मान की परंपरा रही है, वहां ऐसी अमर्यादित भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है। लगातार चुनावी पराजयों से उपजी हताशा और निराशा अब उनके बयानों में साफ़ दिखाई दे रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर राहुल गांधी का आज का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को उजागर करता है।
भारतीय राजनीति में जहाँ शुचिता और परस्पर सम्मान की परंपरा रही है, वहाँ ऐसी अमर्यादित भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है। लगातार चुनावी…
— Nitin Nabin (@NitinNabin) May 20, 2026
पढ़ें :- आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी के पूर्वजों ने जहां देश की जमीन और जमीर को गिरवी रखने का कार्य किया था, वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जमीन सुरक्षित हुई है और देशवासियों का आत्मविश्वास भी सशक्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का सम्मान निरंतर बढ़ रहा है। अनेक देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा रहा है, ऐसे समय में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री जी के लिए इस प्रकार के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है।
उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस का पर्याय हमेशा भ्रष्टाचार रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी का पर्याय राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा की राजनीति है। देश की जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति का करारा जवाब देगी।