नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के बाद सियासी सरगर्मी और ज्यादा बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर वार—पलटवार तेज हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा कि, वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
दरअसल, राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर किया है। इसमें कोयला से संबंधित रिपोर्ट की गयी है। इसको लेकर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है। वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है।
भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है।
वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है।
क्या प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/05bqI4azvh
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2024
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, क्या प्रधानमंत्री बताएंगे इस खुले भ्रष्टाचार पर ED, CBI और IT को शांत रखने के लिए कितने टेंपो लगे? 4 जून के बाद INDIA की सरकार इस महाघोटाले की जांच कर जनता से लूटी गई पाई-पाई का हिसाब करेगी।