Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rain alert: देश के कई हिस्सो में इन दिनों भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच अब राहत देने वाली खबर आ रही है। दरअसल, मॉनसून अब दस्तक देने जा रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 22 जून से देश के कई हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी सामने आई है।

पढ़ें :- ⁠भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव

पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत, पश्चिमी तट और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। हालांकि, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का दौर जारी रहेगा। असम और मेघालय में 22 जून तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी तेज वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे भूस्खलन और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम बदलेगा। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में लोग भीषण गर्मी से काफी परेशान हैं। बारिश के बाद लोगों को राहत मिलेगी।

 

पढ़ें :- जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई, चार युवक हिरासत में

 

Advertisement