Rain in Lucknow: भीषण गर्मी के बीच राजधानीवासियों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बीते कई दिनों से तेज धूप और गर्मी के कारण लोग काफी परेशान थे और अब बारिश ने लोगों को राहत दी है।
पढ़ें :- Lucknow Rain : लखनऊ में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, शहर में छाए घने बादल और चल रही ठंडी हवा
बता दें कि, मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश होने का अनुमान लगाया था। दोपहर बाद शुरू गोमतीनगर, चिनहट समेत अन्य जगहों पर भीषण बारिश हुई है। हालांकि, लखनऊ के कई जगहों पर बारिश नहीं हुई है।