1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Rain : लखनऊ में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, शहर में छाए घने बादल और चल रही ठंडी हवा

Lucknow Rain : लखनऊ में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, शहर में छाए घने बादल और चल रही ठंडी हवा

Lucknow Rain : यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। शहर में सुबह शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इस दौरान काले घने बादलों से आसमान घिरा हुआ है। गरज के साथ बारिश देखने को मिली है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Rain : यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। शहर में सुबह शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इस दौरान काले घने बादलों से आसमान घिरा हुआ है। गरज के साथ बारिश देखने को मिली है।

पढ़ें :- जलभराव का मुख्य कारण भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है : अखिलेश यादव

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में हल्के बादल देखने को मिल रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को सुबह-सुबह इंदिरा-नगर और गोमती नगर के इलाकों में हल्की बूँदा-बाँदी देखने को मिली। जिसके बाद सुबह 9:45 बजे से ठीक बारिश हुई। सुबह सुबह दिन में एकदम घुप अंधेरा छा गया है और इस दौरान बारिश के साथ चली रही हवा ने ठंडक का ऐहसास कराया।

ऑफिस और अपने काम पर निकले लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ों, फ्लाईओवर और अन्य जगहों पर छुपते नजर आए। बेमौसम तेज बारिश से लोगों को गर्मी से जरूर रहता मिली होगी, लेकिन गेंहू, आलू और सरसों की फसलों को भारी नुकसान को लेकर चिंता बढ़ गयी है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे यूपी में तेज हवाओं और गरज-चमक का असर रहेगा। करीब 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पारा 5 से 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

पढ़ें :- लखनऊ में बीते 48 घंटे से हो रही है आफत की बारिश, कहीं जलभराव तो कहीं सड़क पर गिरे पेड़, देखें Video व तस्वीरें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...